धौलपुर । गाँधी आईटीआई कॉलेज ग्राउंड में परिवर्तन संस्था भारत द्वारा आयोजित किया गया आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी तथा संचालन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख चौ0 विनोद अम्बेडकर की गरिमामाई उपस्तिथि रही।

अधिवेशन में विषयगत प्रबोधन देते हुवे संस्था प्रमुख चौ0 विनोद अम्बेडकर ने दिया समाज के सुनहरी भविष्य और सांगठनिक शक्ति निर्माण का गुरुमन्त्र,,
उन्होने बताया कि आज समाज में अनेक समस्या है लेकिन मुख्य समस्या है। विचारधारा का घालमेल, अक्षम नेतृत्व, स्वार्थी नेतागण और कैडरहीन संगठनों की भरमार जो आपको ढाणी शहर जिलों में समाज को गुमराह करते हुवे मिल जायेंगे ,
किन्तु यही लोग समाज की सबसे बड़ी समस्या है । क्यूंकि उन्हें खुद ही यह ज्ञात नही हैं कि करना क्या हैं, करना क्यों हैं, करना कैसे हैं, करना किसके लिए हैं, दोस्त कौन हैं और दुश्मन कौन हैं ?

चौ0 विनोद अम्बेडकर ने आगे कहा फिर भी निराश होने की कोई जरूरत नही है क्यूंकि दुनिया में ऐसी कोई समस्या नही हैं जिसका हल ना हो बशर्ते कि हमें समस्या पहले मालूम हो, बुद्ध ने कहा दुनिया में दुख हैं दुख का कारण हैं कारण मिल जाये तो निवारण संभव हैं। अब ज़ब मुख्य समस्या हमारी पकड़ में आ गई है तब हम निश्चित ही इसका समाधान कर सकते है, इन सभी समस्याओ का हल राष्ट्रीय स्तर पर बाबा साहेब अम्बेडकर की विचारधारा पर आधारित कैडरबैस सांगठनिक शक्ति निर्माण करने से संभव हो सकेगा और उसके लिए हमें समाज का काम करने के हेतू समाज के बीच से साफ सुथरी छबि के शिक्षित समर्पित निष्ठांवान् युवाओ को ट्रैण्ड कर समाज के बीच मे भेजना होगा ताकि वह धैर्यपूर्वक निरंतर अपने संगठन एवं नेतृत्व की बात को समाज के आम जनमानस तक पहुंचाते रहे।

राष्ट्रीय अधिवेशन में सूरज डागर, अजय विश्वास, सरदार जसविंद्र सिंह, संजीव सारवान, अजय भीम, ई0राकेश कुमार, वेदप्रकाश कन्नौजिया, भारती नरवाल, बुलबुल घेंघट, नेमीचंद डागौर, संदीप डागर, लखन डागोर, कमल करोसिया, पवन, विशाल चौधरी, राजा, सुनील डागौर, अमन छीतर, si विनोद डागौर, विक्की जादौन, विष्णु थनवाल, अनूप, रमेश साहू, बृजेश लाहौरीया,आजाद खरे, एड. चंद्रशेखर, कुलदीप, मनोज वर्मा, मेघराज मीणा आदि स्त्री पुरुष अनेक राज्यों से शामिल हुवे।
