• जागो हुक्मरान न्यूज

बाडमेर | जिले के ग्राम ढुण्ढा निवासी प्रधानाचार्य पद पर आसीन जगदीश मेघवाल के सुपुत्र सूरजपाल का देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था रमन रिसर्च बेंगलुरु में रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन होने पर तगाराम खती जिलाध्यक्ष एवं वैरसीराम वैंकट सहित राजस्थान मेघवाल परिषद की टीम द्वारा उनके निवास स्थान ढूण्ढा जाकर साफा एवं शॉल ओढाकर सम्मान किया गया ।
सूरजपाल के मुताबिक उसके इस मुकाम तक पहुँचने की यात्रा आसान नही थी उसकी मेहनत के साथ माता पिता के सहयोग ओर गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही कामयाबी मिल पाई ।

सूरजपाल की प्रारम्भिक शिक्षा सिवाना में हुई ओर दसवी कक्षा में 94.17 अंक के साथ जिले प्रथम स्थान हासिल किया। बीससी दिल्ली, आइआईटी मद्रास से एमएससी की डिग्री हासिल की ।
बेटी ज्योति को एसएससी (zoo ) बीएड करा रखी है।
मृदु भाषी पिता जगदीश मेघवाल अपने कार्य के प्रति निष्ठावान, इमानदार एवं नैक इंसान होने के साथ ही सामाजिक सेवा कार्यो में हमेशा अग्रणी रहे है । राजस्थान मेघवाल द्वारा संचालित अध्ययन गौद योजना में पिछले चार पाँच साल से गरीब बच्चों का लगातार सहयोग करते आ रहे है। आपकी प्रेरणा से गाँव विद्यालय , पेड़ पोधे, भौत्तिक संसाधनो, जन सहयोग से विद्यालय विकास के दृष्टि से परिपूर्ण है जिसके फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है।

घर मे एक बड़ा लाइब्रेरी हॉल है जिसमें महापुरुषों एवं अन्य वैज्ञानिक शोध से सबन्धित सैकड़ों प्रकार की पुस्तके रखी हुई है । प्रकृति प्रेमी होने के कारण घर के सामने कई प्रकार के फूलो ओर फलों के छायादार पैड़ लगे हुवे है। घर की पूरी छत का पानी पाइप के द्वारा बड़े टाँके में जोड़ रखा है जो वर्ष भर पीने के काम आता है।
माता मंजू देवी एवं पिता जगदीश मेघवाल के मुताबिक फिजिक्स में एमसससी होल्डर होता ओर फिर इसी फील्ड में रिसर्च फेलोशिप के रूप में चयन होना उनके लिए बहुत बड़े गर्व की बात है।
मुझे इस बात की खुशी है कि किसी जमाने में शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ा माना जाने बाडमेर जिले से युपीएस, आर ए एस जैसी कठिन परीक्षा उतीर्ण कर आगे रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *