• जागो हुक्मरान न्यूज

हनुमानगढ़ | राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन नोहर हनुमानगढ़ में आयोजित हुआ।
संघ के जिला मंत्री नरेन्द्र भरनावा ने बताया कि दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन हनुमानगढ़ जिले के नोहर ब्लॉक के रामा मैरिज गार्डन में शानदार आयोजन हुआ।
सम्मेलन के द्वितीय दिवस में महासमिति द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जालौर जिले के भैराराम माझू को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई साथ ही राममूर्ति स्वामी हनुमानगढ़ को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, हरिकृष्ण यादव जयपुर को मुख्य महामंत्री, कालूराम खटीक को प्रदेश कोषाध्यक्ष, चमनाराम देवासी रानीवाड़ा को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
सम्मेलन में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, अंग्रेजी एवं हिंदी के व्याख्याता के पद सृजन करना, समस्त संवर्गों की नियमित डीपीसी, पंचायत शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करना, कुक कम हेल्पर के मानदेय में वृद्धि करना, वेतन विसंगति का निवारण करना, NPS की राशि संबंधित शिक्षकों के खाते में डालना, विभिन्न शिक्षक हितार्थ समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया गया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष केशाराम मेहरा, बैगराज खोथ एवं अभिमन्यु भदौरिया ने बड़ी तादाद में भाग लेने वाले शिक्षक साथियों का आभार प्रकट किया।
सम्मेलन में डॉ गंगा सहाय मीणा प्रोफेसर JNU दिल्ली मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे
जालौर एवं सांचौर से 100 से ऊपर शिक्षकों ने भाग लिया
जिलाध्यक्ष हरिराम खिलेरी ने जालौर सांचौर से भाग लेने वाले शिक्षकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर गोरधनराम बांगड़वा, मोहनलाल पंवार, मोहनलाल बांगड़वा , मनोहरदान चारण, भागीरथ राम खीचड़, झालाराम परिहार, जेताराम परमार, कृष्णकुमार रानीवाड़ा, गंगाराम गोदारा, भागीरथ ढाका, गंगाराम पंवार, भगवानराम काछेला, रमेश भरनावा, जयकिशन चौहान, गोविंद सिंह चारण, नेमीचंद खोरवाल, मेवाराम परमार, कानाराम धानता, लादूराम मांझू, केवलाराम हाड़ेतर, हनुमानाराम सरनाऊ, विरधाराम, रामकिशन, दिनेश कपासिया, ओमप्रकाश भरनावा एवं सुखराम हेमागुड़ा सहित सैकड़ों शिक्षकों ने सम्मेलन में भाग लिया।

रिपोर्ट: अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *