• जागो हुक्मरान न्यूज

सांचौर | पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरा की ढाणी, सांचौर के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) के अंतर्गत एकदिवसीय एक्सपोजर विजिट दिनांक 17 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया।

प्रधानाचार्य लीला चौधरी व अभिभावकों ने सुबह 6 बजे बस को हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के तहत 35-35 विद्यार्थियों के दो दलों को रवाना किया|
प्रभारी गोदाराम चौधरी अध्यापक ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक्सपोजर विजिट में विद्यार्थियों को जोधपुर के विभिन्न दर्शनीय स्थल- माचिया बायोलॉजिकल पार्क, साइंस पार्क ,कायलाना झील, केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI), मेहरानगढ़ दुर्ग, जसवंत थड़ा ( राजस्थान का ताजमहल), अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बरकतुल्लाह खान, जोधपुर सहित शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण करवाया गया।

द्वितीय दल प्रभारी हकमाराम चौधरी शारीरिक शिक्षक ने बताया की इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में वर्तमान परिपेक्ष में वैज्ञानिक व गणितीय सोच विकसित करना, नवीन अन्वेषणों को बढावा देना, प्रकृति का अध्ययन व संरक्षण करना, ऐतिहासिक स्थलों व धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ पूरे भ्रमण का शैक्षणिक दृष्टिकोण से आनंद लिया। इस भ्रमण के दौरान प्रधानाचार्य लीला चौधरी, सेवानिवृत शिक्षक रूगनाथाराम, हकमाराम, कुशला कुमारी, सुग्रीव कुमार,
किशनलाल, प्रभारी गोदाराम सहित विद्यार्थियों के दो दल मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *