चितलवाना । (अरविन्द डाभी)। नवसृजित ग्राम पंचायत धनेरिया के नवनिर्वाचित सरपंच नरेश धायल एवं उनकी धर्मपत्नी सुषमा पुरे परिवार का भरनावा परिवार पादरड़ी की ओर से सम्मान किया गया।इस अवसर पर सुषमा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, वहीं युवा सरपंच नरेश धायल को 21 किलो फूलों की माला पहनाकर तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

सभी ने सरपंच नरेश धायल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की कामना की।इस दौरान नरेंद्र भरनावा,नैनाराम, पूर्व सरपंच तुलसाराम, हरचंदारम, भंवरलाल, धूड़ाराम, मांगीलाल,भारमल,बाबूलाल एवं समस्त भरनावा परिवार एवं युवा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *