मकराना। समता समता सैनिक दल तहसील शाखा मकराना के तत्वावधान में 11 अक्टूबर 2026 रविवार को दल के मकराना स्थित कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह मनाया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश कांसोटिया ने बताया कि बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर का मानना था कि समाज का पैसा सड़कों और इमारत से ज्यादा इंसान की शिक्षा और अधिकारों पर खर्च होना चाहिए ।

आज संयुक्त राष्ट्र भी पूरी दुनिया से यही अपील कर रहा है की लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश किया जाए ।बाबासाहेब ने अकेले दम पर भारत में बाल विवाह के खिलाफ जो कानूनी लड़ाई शुरू की थी ।आज वह अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के माध्यम से एक वैश्विक आंदोलन बन चुकी है। बाबासाहेब चाहते थे की लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हो सके। यह दिवस दुनिया भर की लड़कियों को कोडिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी ,खेल और व्यापार जैसे आधुनिक स्रोतों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। कांसोटिया ने आगे बताया कि अंबेडकर ने भारत में बालिका सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी थी ।आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस इस सोच को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ा रहा है।

अध्यक्षता कर रहे तहसील कमांडर किशन लाल गहलोत ने बताया कि बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर ने भारत के संविधान निर्माता के रूप में उन्होंने अनुच्छेद 14, 15 और 16 के माध्यम से लड़कियों को पुरुषों के बराबर कानूनी अधिकार दिए। उन्होंने कानून सुनिश्चित किया की लिंग के आधार पर किसी भी बालिका के साथ कोई भी भेदभाव ना हो ।आज के कार्यक्रम में जसवंत मेघवाल, विजय मेघवाल,विजय सिंह सिद्धांत सिंह ,गौतम नायक, लकी नायक ,उदित नायक, पवन नायक ,दक्ष ,मनीष मेघवाल ,धर्मेंद्र गुर्जर, तेजपाल गुर्जर, माया नायक ,गीता नायक, कुसुम लता नायक ,सोनू नायक, दिनेश मेघवाल ,हेमंत नायक ,दिलीप नायक ,विक्रम नायक,अजय नायक, मुकेश गुर्जर ,संदीप वाल्मीकि ,योगेश वाल्मीकि ,मयंक धांधल ,सूरज धांधल,रोहित वाल्मीकि के अलावा कई सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *