फलोदी। विकसित भारत जन सेवा के राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत भानु सेवा संस्थान, फलोदी के ब्रांड स्पॉन्सर एवं राजस्थान पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर नाचना में पदस्थापित मूलाराम ने आज छठी बार रक्तदान कर सामाजिक सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मूलाराम ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान दिया। उनका यह कदम समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने वाला है।

गौरतलब है कि मूलाराम, रक्तवीर स्वर्गीय भवानी शंकर (भानु) के चाचा हैं। भानु सेवा संस्थान द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रक्तदान को भी सेवा कार्य के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।
छठी बार रक्तदान कर मूलाराम ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है।
