जयपुर। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ में स्थित होटल रानी बाग में आयोजित “गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026” राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सेवानिवृत राजस्थान पुलिस डीजीपी एवं डीजीपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान के डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, राज्य सरकार के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव इन्द्र राज सिंह, राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, समिति राष्ट्रीय के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, कार्यक्रम प्रभारी मंजीत सिंह तंवर, साहित्यकार अब्दुल समद राही, एडवोकेट सुनील कुमार झारिया, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, तेज सिंह राठौड़, मंजू ठोलिया, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय मील, सुभिता सीगड़, डॉ. स्वामी चरण, मंजू देवी, हेमलता कांसोटिया ने राष्ट्रीय स्तर पर चौमूं तहसील के टांकरड़ा निवासी समाजसेवी एवं बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं के महासचिव पत्रकार सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया का माला, दुपट्टा पहनाकर, प्रमाण-पत्र एवं ‘गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।
आपकों बता दें कि हरसोलिया ने ग्लोबल लिडरशिप अवार्ड-2026, सावित्रीबाई फुले सम्मान-2026, मदर टैरेसा समर्पण समाज गौरव-2025 अवार्ड, राष्ट्रीय हित ब्रांड एंबेसडर सम्मान-2025, गांधी शांति पुरस्कार-2025, डॉ. अंबेडकर राजस्थान सेवा सम्मान-2025, राज्य स्तरीय अंबेडकर रत्न सम्मान-2025, डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान-2024, उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान, पत्रकार सम्मान, भामाशाह सम्मान, सामाजिक सम्मान सहित कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।


हरसोलिया को यह अवार्ड मिलने पर सर्व समाज बंधुओ ने हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *