जोधपुर । कपासन,चितोडगढ राजस्थान निवासी स्वतंत्र लेखक एवं प्रशासनिक अधिकारी मदन सालवी ओजसवी
श्रम विभाग जोधपुर से 31 अगस्त को 38 वर्ष से अधिक की राजकीय सेवा मान सम्मान तथा स्वाभिमान व सेवा भावना से पूरी करते हूए सेवानिवृत हो रहे है।

बांसवाडा ,उदयपुर, चितोडगढ झंझूनू, तथा प्रशासनिक अधिकारी जोधपुर मे पदस्थापन रहते सेवानिवृत होने जा रहे है।
उर्जावान विचारधारा तथा चेतना युक्त लेखन पर ओजस्वी को दिल्ली, इन्दौर, कोटा,जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित अनेक स्थानो पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओ द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है।
ओजस्वी एक रचनाकार, वरिष्ठ साहित्यकार तथा उर्जावान लेखक के रूप मे पहचाने जाते है। अपना लेखन वर्षो से देश के विभिन्न समाचार-पत्रों मे प्रकाशित होते रहते है।
आकाशवाणी से भी समय समय पर सम सामयिक वार्ताए, आदि रचनाऐ प्रसारण होती रही है।
ओजस्वी वर्षो से सामाजिक सुधारवादी हो कर मानवतावाद तथा वैज्ञानिक विचार धारा के अनुसरण से ही इंसान अपने जीवन को सफल कर सकता है, जन जागृती ला रहे हे। जन जन को अंधविश्वास मुक्त होने पर बल देते रहे है।
सेवानिवृत्त होने के अवसर पर प्रदेश तथा देश भर से अनेको गणमान्य जन द्वारा बधाई व शुभकामनाऐ दी जा रही है। सपत्नीक देहदान की घोषणा करने वाले ओजस्वी सेवानिवृत्त के बाद मानवतावादी तथा विज्ञान वादी विचारधारा को आगे बढाने के लिऐ काम करेगे।

