बीकानेर। न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर शाला दर्पण स्टाफ लॉगिन पोर्टल का समय सप्ताह के सभी दिनों 24 घंटे खोलने की अपील की है।

ग़ौरतलब है कि शाला दर्पण का स्टाफ लॉगिन पोर्टल सुबह 7:00 से लेकर 3:00 तक बंद रहता है जिससे विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का काम, आधार ,जन आधार अपडेट का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है क्योंकि विद्यालय का समय सुबह 7:30 से 1:00 तक है और सारा रिकॉर्ड विद्यालय में रहता है। शिक्षा विभाग द्वारा कार्मिकों के लिए यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रपत्र 10 को अपडेट करें। कार्मिकों की ज़्यादातर जानकारी संबंधी सूचनाएं भी विद्यालय में ही रहती हैं इसलिए प्रदेश भर में इस कार्य में भी अनेकों कर्मचारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

श्री सिद्धू ने विद्यार्थियों तथा कर्मचारी हित में शाला दर्पण स्टाफ लॉगिन का पोर्टल का समय सप्ताह के सभी दिनों में 24 घंटे करने की अपील की है। राजस्थान में जिला स्तर पर होने वाले शारीरिक शिक्षक संगोष्ठियों में भी इसका मुद्दा शारीरिक शिक्षकों द्वारा उठाया गया क्योंकि टूर्नामेंट से पहले प्रपत्र 10 अपडेट होना जरूरी है उसी के आधार पर जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर डियुटियां लगाई जाती हैं।
