बारां। 2 जुलाई 2026 गुरुवार रक्तकोष फाउंडेशन तथा शिक्षा सहकारी कोटा बारां के तत्वाधान में राष्ट्रीय मेघवाल परिषद,नवोन्मेष सेवा समिति,नर्सेज एसोसिएशन के सहयोग से डॉक्टर्स डे पर फाउंडेशन के बारां जिला ब्रांड एंबेसेडर संजय मेघवाल के जन्मदिन पर युवाओं तथा महिलाओं ने उत्साह के साथ 55 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रह।

शिविर का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके तथा माल्यार्पण करके विधि विधान से किया गया! फाउंडेशन के बारां जिलाध्यक्ष एवं शिविर प्रभारी नंदलाल केसरी ने बताया कि राजकीय ब्लड बैंक बारां में चल रही रक्त की भारी कमी को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर में इन्होंने लिया मुख्य अतिथि के रूप में भाग——

केसरी के अनुसार मुख्य अतिथि बारां के पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल तथा पानाचंद मेघवाल,बारां उपजिला प्रमुख छितरलाल मेघवाल, शिक्षा सहकारी कोटा के डायरेक्टर राजमल मीना,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत मीना रजपाली, जिला प्रभारी रामलाल मीना बूंदी सहित रहे।

ये रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन—-

विशिष्ट अतिथि के रूप में फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.अनिल मर्मिट,बारां जिला परिषद सीईओ राजवीरसिंह चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा,बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेंद्र बिलोटीया, पीएमओ डॉ.नरेंद्र मेघवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) कालूराम वर्मा, कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र मीना, फाउंडेशन के बूंदी जिलाध्यक्ष रामलक्षण मीना,राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीलाल मेघवाल, सलाहकार शंकरलाल मेघवाल, महिला प्रदेशाध्यक्ष संतोष मेघवाल,कोटा संभाग प्रभारी मुकेश नारायण,प्रदेश सत्संग प्रभारी रामनारायण भारती,प्रदेश पौधारोपण प्रभारी बाबूलाल चौमा,बारां जिलाध्यक्ष धनराज उमरचिया, जिला महामंत्री रामेश्वर मेघवाल, बारां अध्यक्ष नाथूलाल निर्भय, अटरू अध्यक्ष पुरुषोत्तम मेघवाल सहित उपस्थित रहे! जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने रक्तदान करते हुए सभी से रक्तदान करने की अपील की गई।

इस अवसर पर रक्तदाताओं को तथा रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वालों का प्रतीक चिन्ह देकर के भव्य स्वागत सम्मान किया गया! इस संस्थाओं का रहा सहयोग — —- शिविर में राष्ट्रीय मेघवाल परिषद,डॉ.भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति, भारतीय दलित साहित्य अकादमी ,समर्पण ब्लड डोनर, भीम सेना सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा! इन्होंने किया दिनभर सहयोग— शिविर में फाउंडेशन के जिला संयोजक दुर्गाप्रसाद प्रजापति, जिला प्रवक्ता मनीष महावर, अंता से अध्यक्ष पुरुषोत्तम मेहरा, बारां अध्यक्ष भवानी सुमन, किशनगंज अध्यक्ष बनवारी मीणा, अटरू अध्यक्ष प्रयागराज गुर्जर, कवाई अध्यक्ष पवन जोशी सहित द्वारा सहयोग किया गया! रक्त संग्रहण का कार्य सरकारी ब्लड बैंक से डॉ राजेंद्र मालव के निर्देशन में टीम द्वारा किया गया! सभी का आभार शिविर संयोजक संजय मेघवाल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *