डीडवाना। समता सैनिक दल जिला शाखा डीडवाना -कुचामन के तत्वावधान में 26 जून 2026 शुक्रवार को दल के मकराना स्थित कार्यालय में राज ऋषि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई ।समारोह के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल (राजस्थान) थे ।जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ सैनिक विकास बौद्ध ने की।

समारोह का प्रारंभ डॉ बाबासाहेब आंबेडकर एवं शाहजी के चित्र पर पुष्प एवं माला द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कांसोटिया ने बताया कि राज ऋषि छत्रपति शाहू जी ने 26 जुलाई 1902 को कोल्हापुर रियासत में पिछड़ी जातियों और दलितों के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण का ऐतिहासिक प्रावधान लागू किया।

शाहू जी ने दलितों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया। एक दलित व्यक्ति गंगाराम कामले का सार्वजनिक अपमान के बाद साहू जी ने शहर के मुख्य चौराहे पर उनकी चाय की दुकान खुलवाई और खुद वहां जाकर चाय पी जो उसे समय के समाज में बहुत बड़ी क्रांतिकारी घटना थी। कांसोटिया ने आगे बताया कि साहू जी ने 1909 में राधा नगरी बांध का निर्माण करवाया उन्होंने अपने राज्य में कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कोल्हापुर में गुड़ बाजार भी स्थापित किया। सन 1912 में उन्होंने कृषि शिक्षन को सुगम बनाने के लिए किंग एडवर्ड कृषि संस्थान की स्थापना की। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ सैनिक विकास बौद्ध ने बताया कि छत्रपति शाहूजी कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मनी के रूप में आज भी प्रसिद्ध है। छत्रपति शाहूजी महाराज एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने राजा होते भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी। आज के समारोह में जसवंत मेघवाल, विजय सिंह ,सिद्धांत सिंह, विजय मेघवाल, गौतम नायक ,लकी नायक, उदित नायक, पवन नायक, दक्ष, रंजीत नायक, दीपक मेघवाल, महेश नायक , मनीष मेघवाल, देवराज बंजारा,सुगनाराम गुर्जर, रणवीर नायक, धर्मेंद्र गुर्जर, तेजपाल गुर्जर, माया नायक, गीता नायक, कुसुम लता नायक ,सोनू नायक, दिनेश मेघवाल ,हेमंत नायक,दिलीप नायक, विक्रम नायक, अजय नायक, मुकेश गुर्जर, संदीप वाल्मीकि ,योगेश वाल्मीकि, मयंक धांधल, सूरज धांधल ,कृष्णा नायक ,रोहित वाल्मीकि, गीता नायक, माधुरी नायक, जीविका, पायल मेघवाल, सोनिया, गीता, मोनिका,सुमन नायक के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
