चूरू । टाउन हॉल में भूतपूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की जयंती मनाई गई l






25 जून 2026 को टाउन हॉल चूरू में ओबीसी मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह जयंती समारोह एवं ओबीसी महा सम्मेलन का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा सांसद हरियाणा चौधरी राजकुमार सैनी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से देश भर में जागृत हो रहा है, परंतु उसका सरकारों द्वारा आज भी बड़े स्तर पर शोषण किया जा रहा है। अब उसके संविधान में दिए गए हक और अधिकार रोके नहीं जा सकेंगे।
जनगणना 2027 में बिंदु संख्या 12 में एससी-एसटी के साथ ओबीसी का कॉलम जोड़ना सरकार की जिम्मेदारी है और वर्गीकरण भी।
इसके लिए देशभर में आंदोलन चल रहे हैं और हम सब को इसमें भागीदार बनना है।
समारोह के अध्यक्ष नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर में कहा कि मूल ओबीसी की जातियों को अपने हक अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
संरक्षक डॉक्टर अशोक जांगिड़ ने सोसाइटी के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया।
संरक्षक रिटायर्ड तहसीलदार राधेश्याम स्वामी ने ओबीसी की जनगणना 2027 में ओबीसी के कॉलम और उप वर्गीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
श्रीमती डिंपल मेड़तिया ने वी पी सिंह की जीवनी के बारे में एवं सुनीता कंवर चारण ने ओबीसी के आरक्षण वर्गीकरण की मांग की।
कामगार समाज के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल ने ओबीसी समाज में राजनीतिक चेतना को जगाने के काम को अत्यंत आवश्यक बताया।
दौलतराम पेंशिया ने आरक्षण वर्गीकरण के लिए चल रहे जन आंदोलन में भागीदारी निभाने और राजनीतिक चेतना जागृत कर अपने हक और अधिकार हासिल करने की बात कही।
जोधपुर से राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर के एडवोकेट जयदेव सिंह भाटी ने मूल ओबीसी के हो रहे शोषण के खिलाफ जमकर आवाज उठाते हुए व्यवस्था परिवर्तन की बात कही।
चानण मल सैनी ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए अपने बच्चों के साथ-साथ महिला शक्ति को भी शिक्षित कर समाज में बदलाव लाने का संदेश दिया ।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड ex eng मूलचंद सैनी ने मूल ओबीसी के खिलाफ हो रहे चहुंमुखी शोषण के खिलाफ उपस्थित लोगों द्वारा आवाज उठाते हुए संघर्ष करने की बात की।
एडवोकेट आशाराम सैनी ने मूल ओबीसी को राजनीतिक जागरूकता और एकता का संदेश दिया।।
रावणा राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार ने रावणा राजपूत समाज को जागरुक होकर मूल ओबीसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया ।
स्वामी समाज के जिलाध्यक्ष घडसी राम स्वामी ने भी स्वामी समाज को जागृत कर मूल ओबीसी के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में सोसाइटी के उद्देश्यों की बुकलेटस और बीजों के किट वितरण का कार्य भी किया।
समारोह में हरिकिशन जांगिड़, गुमानी राम प्रजापत, महावीर स्वामी, बैजाराम जांगिड़, गिरधारी लाल जांगिड़, भागीरथ सैनी, ओम प्रकाश इंदौरिया, योगिता प्रजापत, भंवर सिंह परिहार, ओमप्रकाश प्रजापत, बनवारी लाल सैनी , राधेश्याम सैनी, नारायण दान चारण, भंवरलाल सैनी, सुभाष सैनी कड़वासर, कन्हैयालाल प्रजापत, सत्यनारायण सैनी, लालचंद सैनी, गौरी शंकर सैनी रतनगढ़, पन्नालाल सैनी जयपुर , छगनलाल सैनी तारानगर, जुगराज सिंह सैनी तारानगर , बजरंग लाल सैनी तारानगर, अर्जुन सैनी तारानगर , विक्रम सिंह चारण चारणवासी, हरिप्रसाद प्रजापत हरचंदपुरी जोड़ी, राजू भाट, भंवरलाल नाई, जगदीश, पालाराम प्रजापत थैलासर, लालचंद मीणा, के डी, सुभाष, मोहन प्रजापत रतननगर, वेद प्रकाश सोनी , ओमप्रकाश सोनी, विजय प्रकाश स्वामी, जगदीश प्रसाद स्वामी, गोवर्धन दास स्वामी, पवन कुमार स्वामी खंडवा, हरिसिंह कुमानी, इंद्र सिंह शेखावत , नाथू सिंह शेखावत , अमर सिंह करणपुरा, डूंगर सिंह सोनगरा, महेंद्र सिंह राठौड़, पप्पू सिंह चौहान, वीर बहादुर सिंह सोडा सभी रावणा राजपूत समाज, श्री राम सैनी, ताराचंद सैनी, सांवरमल सैनी, प्रहलाद सोनी , ओम प्रकाश सैनी , सीताराम सैनी ridakhala, छगनलाल सैनी, सुल्तान दान चारण खंसोली, कार्तिक चारण, कैलाश चंद्र, जगदीश स्वामी, श्री चंद प्रजापत कड़वासर, नागरमल राव , रामचंद्र प्रजापत बुंटिया, चुन्नीलाल सोनी, केसर, शौचंद प्रजापत खींवासर, ओम प्रकाश प्रजापत खींवसर, भंवर लाल प्रजापत खंडवा, विजेंद्र भाटी घंटेल,अर्जुन प्रजापत घंटेल, दौलत राम प्रजापत नाकरासर , गोपी राम प्रजापत रामदेवरा, सीताराम , शंकर लाल सैनी , ताराचंद सैनी, सुरेश सैनी, लूणाराम सैनी मेलुसर, दीपचंद सैनी अजीतसर, भोजराज सैनी, गजानंद सैनी , पुरुषोत्तम सैनी, कपिल भाटी, लख्मीचंद प्रजापत पार्षद, चिरंजीलाल, परमेश्वर मारवल, रामचंद्र प्रजापत, लेखूराम निम्मीवाल , लालचंद नाई, किशन किरोड़ीवाल ,सुरेश प्रजापत , नाथू सिंह रामसरा, नरोत्तम जांगिड़, देवेंद्र सिंह मेड़तिया, हनुमान सिंह सोनगरा, राहुल सिंह राठौड़, किशन सिंह राठौड़, गणेश सिंह पवार आदि रावणा राजपूत सहित बड़ी संख्या में मूल ओबीसी के लोगों ने भाग लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन रिछपाल सिंह चारण और चंद्रमोहन सैनी ने किया।
