चूरू । टाउन हॉल में भूतपूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की जयंती मनाई गई l

दलित और पिछड़ों के मसीहा विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग की सिफारसे लागू कर अपनी सरकार दाव पर लगा दी परंतु उन्होंने पिछड़ों को ओबीसी आरक्षण की श्रेणी में आरक्षण देकर अनेक पिछड़ी जातियों का भला किया ।





ऐसी महान विभूति को आज वर्षों बाद याद किया गया जिन का कर्ज हमेशा हमारे ऊपर रहेगा । इस सफल आयोजन में हरियाणा से पधारे सांसद राजकुमार , दौलतराम पेशिया ,कामगार समाज रतनगढ़ के अध्यक्ष हरी प्रसाद हर्षवाल सहित आयोजन करता ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी चुरू के अनेक पदाधिकारीयो व अन्य जिलों से आए हुए मूल ओ बी सी के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया । खचाखच भरे चूरू के टाउन हॉल में महिलाओ की संख्या भी काफी तादाद में रही तथा जिले के समस्त क्षेत्र से लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई । आयोजन कर्ताओं ने सभी प्रकार की व्यवस्था बड़े ही सुव्यवस्थित तरीके से की जिसके लिए आयोजन समिति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं ।
