चुरू। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रदेशभर में संचालित “कर्मचारी जागृति यात्रा” के सोलहवें दिन आज चूरू जिले में कर्मचारियों का अभूतपूर्व उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला। सैकड़ों कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत करते हुए अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुटता का परिचय दिया तथा सरकार तक अपनी आवाज बुलंद तरीके से पहुँचाई।
चूरू जिले में कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब उनकी जायज एवं वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के समक्ष कर्मचारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को प्रभावी ढंग से रखना है।
प्रमुख मांगें:
यात्रा के दौरान महासंघ ने आरजीएचएस के निजीकरण पर रोक लगाने, सरेंडर लीव का भुगतान तत्काल जारी करने, 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष पर चयनित वेतनमान का लाभ देने, बजट घोषणाओं को लागू करने, संविदा एवं ठेका कर्मियों को नियमित करने, मंत्रालय कर्मचारियों की द्वितीय पदोन्नती पर ग्रेड पे 4200 करने , पदोन्नति में दो वर्ष की छूट बिना शर्त लागू करने तथा वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारियों जैसे आइसोलेट संवर्गों को पदोन्नति पर आर्थिक लाभ देने, होमगार्ड को 12 महीने रोजगार, महीला आंगनबाड़ी को सेवानिवृत्ति पर ₹3 लाख ग्रेच्युटी की बजट घोषणा को पूर्ण करने सहित 25 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

यात्रा के दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं।
इस अवसर पर महासंघ के महामंत्री मोहनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शेर सिंह यादव, राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) के अध्यक्ष डॉ. रणजीत मीना, वन विभाग अध्यक्ष प्रकाश यादव, सहित अनेक पदाधिकारी एवं भारी संख्या में जिले के कर्मचारी रामचंद्र जी गोयल, पवन जी शर्मा, अभियोजन विभाग के रमेश जी, हाकम अली खान, जय सिंह, उपस्थित रहे। चूरू जिला अध्यक्ष रामनिवास भूवाल ने यात्रा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा
रामनिवास भूंवाल जिला अध्यक्ष, चूरू
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *