जयपुर । (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। जाहोता ग्राम में बलाई विकास समिति, जयपुर मुख्यालय-चौमूं की ओर से 1 जुलाई को डॉक्टर्स-डे पर महात्मा ज्योतिबा फुले पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय हाड़ोता में आयोजित होने वाले चिकित्सकों का सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन समारोह के मुख्य संयोजक रामगोपाल डोई के सुपुत्र व्याख्याता महेश कुमार डोई ने किया।


समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि समारोह में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपी एवं पशु चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में अधिकाधिक संख्या में आने के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष एड़वोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष नानगराम लूनीवाल, लाला राम महरडा, तेजपाल लूनीवाल, पंचायत समिति सदस्य सुनिता देवी, मीरा देवी, स्वाती देवी सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *