जयपुर । (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया) शहर के जालसू ग्राम पंचायत में स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में बलाई विकास समिति, जयपुर मुख्यालय-चौमूं की ओर से 1 जुलाई को डॉक्टर्स-डे पर ऑडिटोरियम, महात्मा ज्योतिबा फुले पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय हाड़ोता में आयोजित होने वाले चिकित्सकों का सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन सीआरपीएफ के सेवानिवृत अधीक्षक कजोड़ मल बुनकर ने किया।

समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि समारोह में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपी एवं पशु चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में अधिकाधिक संख्या में आने के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष एड़वोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष नानगराम लूनीवाल, उपाध्यक्ष कालूराम सामरिया, लालाराम महरडा, तेजपाल लूनीवाल, जितेन्द्र सामरिया सहित कई मौजूद थे।
