भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर द्वारा भिंयाड में संचालित अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर में कानासर निवासी ईशराराम पुत्र धन्ना राम गुजर परिवार की तरफ से ध्वजारोहण किया गया ।
शिविर संचालक डॉ.वेदाराम मेघवाल ने बताया कि गुजर परिवार द्वारा ध्वजारोहण के बाद भामाशाह रामजी राम गुजर का स्कार्फ द्वारा स्वागत शिविर संचालक ने और पवनी चौधरी का स्वागत प्रमिला चौधरी के द्वारा किया गया। गुजर परिवार की महिलाओं सहित सभी सदस्यों का प्रशिक्षक मण्डल द्वारा स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। बच्चों ने वेलेकम सोंग के साथ – साथ भजनों की प्रस्तुतियाँ दी ।


पवनी चौधरी ने बच्चों को प्रेम से रहकर अपनी अभिरुचि में कुशलता हासिल करने की बात कही तथा बच्चों के साथ “मैं तुमको विश्वास दूँ ” गीत गाकर वातावरण आनन्दमयी बना दिया। आज अपने पुत्र छत्रपाल गुजर के जन्म दिवस पर अपने परिवार की ओर से बच्चों को देशी घी का भोज तथा होबी सेन्टर को एक प्यानों भेंट किया । गुजर परिवार के सभी सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को प्यार के साथ भोजन परोसा और केले भी बाँटे ।
बच्चों ने हैपी बर्थ डे का गीत गाया और गुजर परिवार ने बच्चों की होबी कक्षाओं का अवलोकन कर खुशी जाहिर की । पूर्व स्काउट सचिव नारायण राम सोलंकी ने गुजर परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आगे भी समय – समय पर स्काउट गाइड परिवार का सहयोग करते रहने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *