सांचौर। हाड़ेतर गांव के रमेश कुमार पुत्र वीरमाराम (सेवानिवृत्त अध्यापक) ने एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने परिवार, गांव और पूरे सांचौर-जालोर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


रमेश कुमार बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। उन्होंने दसवीं कक्षा में अध्ययन के दौरान डॉक्टर बनने का सपना देखा था। उन्होंने निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प तथा आत्मविश्वास के बल पर अपने सपने को साकार कर दिखाया।


उनकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां भी उस व्यक्ति का रास्ता नहीं रोक सकतीं, जिसके इरादे मजबूत हों। रमेश कुमार की उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है
एमबीबीएस डिग्री पूर्ण करने पर समाज बंधुओं, मित्रों, शिक्षकों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रमेश कुमार को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *