सांचौर। रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भानू सेवा संस्थान, फलौदी के संरक्षक दमाराम को “रक्त सारथी सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स द्वारा 15 जून को सांचौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

भानू सेवा संस्थान द्वारा वर्षों से जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने, रक्तदान के प्रति जनजागरण फैलाने तथा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। दमाराम के नेतृत्व में भानू सेवा संस्थान ने मानव सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सम्मान की घोषणा के बाद संस्था के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। समाज के विभिन्न वर्गों ने दमाराम को बधाई देते हुए इसे मानव सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का सम्मान बताया है।
दमाराम ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भानू सेवा संस्थान से जुड़े सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों का सम्मान है, जो निरंतर मानव सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।
