सीकर। डूंगा की नांगल क्षेत्र में कथित अवैध खनन गतिविधियों तथा महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में आयोजित आंदोलन के दौरान भीम सेना राष्ट्रीय महासचिव राजेश जोया ने स्पष्ट कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट और आम नागरिकों के साथ हिंसक व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं तो प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोपों की भी गंभीरता से जांच कर कानून के अनुसार दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। डूंगा की नांगल क्षेत्र में कथित अवैध खनन गतिविधियों तथा महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में आयोजित आंदोलन के दौरान प्राकृतिक संसाधनों की लूट और आम नागरिकों के साथ हिंसक व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं तो प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

साथ ही महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोपों की भी गंभीरता से जांच कर कानून के अनुसार दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि “जिसकी जमीन, उसका अधिकार” केवल नारा नहीं बल्कि संवैधानिक और कानूनी सिद्धांत है, जिसकी रक्षा करना प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है।आंदोलन के अंत में जिला कलेक्ट्रेट के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने, महिलाओं के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।अन्याय नहीं सहेंगे, न्याय के लिए लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान समाजसेवी राजेश जोया, सोनिया जोया, मंजू वर्मा, जयस्वामी, लीलाराम, धर्मपाल बाबर, ओमप्रकाश ,संतोष, पिंकी, सुनील बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाओं सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
