कालंद्री । टाईगर क्रिकेट क्लब कालंद्री के तत्वाधान में सुपर सिक्स एकदिवसीय टूर्नामेंट में आयोजन में मुख्य अतिथि आई आर सी ए की टीम से नटवर सिंह रावणा राजपूत समाज जिला अध्यक्ष ने युवाओं को मोबाईल से दूरी बनाकर खेल मैदान में खेल से शारीरिक रूप से मानसिक मजबूती मिलती है।

युवाओं को किसी भी तरह से व्यसन के दूरी बनाने की अपील की गई। टूर्नामेंट संयोजक फिरोज खान ने बताया की 12 टीमों ने भाग लिया गया। जिसमें फाइनल में वेलांगरी ओर किंग कालंद्री में मध्य मुक़ाबला हुआ जिसमें वेलांगरी ने 2 विकेट से जीत दर्ज की गई। इस मौके पर निर्णायक में कार्तिक,रुस्तम भाई, मोंटू,यश रहे।ओर कमेंट्री के प्रमोद जोशी,महेंद्र ने की साथ में ऑनलाइन स्कोरिंग ध्रुव संत ने की इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर इकबाल खान,अर्जुन कुमार,राकेश कुमार,अन्य रहे।
