सांचौर । उपखण्ड मुख्यालय शिवनाथपुरा कॉलोनी के श्री गणेश शिव मठ के मठाधीश महंत गणेशनाथ महाराज ने रविवार को द्वितीय जिला स्तरीय (अनुसूचित जाति वर्ग) शतरंज प्रतियोगिता हेतु पेंपलेट/कार्ड का विमोचन किया गया। अजाक जिला शाखा सांचौर के उपाध्यक्ष बाबूलाल पारेंगी ने बताया कि जालोर जिले की ग्राम पंचायत सांकड़ के अटल सेवा केंद्र पर अजाक कि ओर से “द्वितीय जिला स्तरीय डॉ अम्बेडकर (अनुसूचित जाति वर्ग) शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अजाक जिला शाखा सांचौर कि ओर से रविवार को बैठक आयोजित कर प्रतियोगिता संबंधित रूपरेखा तैयार की गई।रविवार को डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक), ब्लॉक सरनाऊ के अध्यक्ष मेघाराम परमार ने इस क्रम में बताया कि प्रतियोगिता दिनांक 19 जून 26 शुक्रवार को प्रात:09 बजे से शुभारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पावन सानिध्य महंत गणेशनाथ महाराज श्री गणेश शिव मठ सांचौर, अध्यक्षता धर्माराम परमार, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि, नगर पालिका और विशिष्ट अतिथि में क्रमशः आसूलाल गोयल, जिला अध्यक्ष, अजाक, प्रेमाराम राठौड़(गुंदाऊ), आईदानाराम परमार, सेवा निवृत उप प्राचार्य, देवीलाल, सरपंच प्रतिनिधि, सांकड़, छगनलाल धोरावत, केवलाराम परमार, अध्यक्ष, अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर चितलवाना, रामेश्वर लाल, ग्राम विकास अधिकारी रहेगें।

प्रतियोगिता के लिए भामाशाह निम्बाराम मेघवाल, सांकड़, बाबूलाल राठौड़ सेड़िया, गोदाराम परमार सांकड़, रतनाराम परमार कोटड़ा और सरनाऊ निवासी ग़मनाराम गुलसर हैं। प्रतियोगिता आगामी 19 जून 2026 शुक्रवार को प्रात: 09 बजे से परम श्रद्रेय गणेशनाथ महाराज श्री गणेश शिव मठ सांचौर द्वारा शुभारम्भ किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता नॉक आउट सिस्टम के आधार पर खेली जाएगी। जिसमें हारने वाला खिलाड़ी बाहर हो जाएगा तथा जितने वाला खिलाड़ी अगले दौर में। इस अवसर पर अजाक ब्लॉक सरनाऊ के अध्यक्ष मेघाराम परमार,रतनाराम परमार, ब्लॉक महासचिव, बाबूलाल पारेंगी उपाध्यक्ष,प्रकाशचंद सोलंकी, अम्बालाल रानुआ,कार्य. जिला महासचिव ज़वाराराम पंचाल, महेंद्र कुमार गुलशन, नवल किशोरसहित काफी संख्या में उपस्थित रहे।
