भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर द्वारा संचालित अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर भिंयाड में आज का ध्वजारोहण युवा भामाशाह अनिल जांगिड द्वारा किया गया।

शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल ने बताया कि अनिल जांगिड़ ने अपने विद्यार्थी जीवन में स्काउट कैंप करने के अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा करते हुए बच्चों को स्काउट गाइड बनने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड हर मुश्किल परिस्थिति में समाधान ढूंढ लेता है और अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप में देश एवं प्राणी मात्र की सेवा के लिए तैयार कर लेता है । उन्होंने आगे बताया कि इस अभिरुचि शिविर में आपको स्काउट गाइड और अभिरुचि दोनों कौशलों का प्रशिक्षण मिल रहा है। जांगिङ ने सभी बच्चों को जूस पिलाया तथा समापन समारोह पर 20 जून को अपनी ओर से भोज देने की घोषणा की ।
इस अवसर पर कुशल प्रशिक्षक वेदाराम मेघवाल, मुकनाराम परिहार, पवनी चौधरी, गणेश कंवर, प्रमिला चौधरी, पोकरराम सोलंकी ,स्थानीय संघ शिव के कोषाध्यक्ष गेमराराम परिहार तथा व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे भ
