बाड़मेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर के तत्वावधान में चल रहे अभिरुचि प्रशिक्षण केन्द्र में भामाशाह धर्माराम पुत्र श्री हनुमान राम ईशराम द्वारा सिलाई मशीन भेंट की गयी।

शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद बच्चों से बातचीत करते हुए ईशराम ने कहा कि हमें किसी न किसी एक निःस्वार्थ भाव से काम करने वाले संगठन से जुड़ना चाहिए और आप स्काउट गाइड संगठन से जुड़े हो यह बड़ी खुशी की बात है।
पढ़ाई के साथ-साथ व्हावहारिक ज्ञान और अभिरुचि को महत्व देना बहुत महत्वपूर्ण है। आप छुट्टियों में भी अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम कर रहे हो इसलिए अन्य बच्चों से अलग हो। मेहनत का फल आपकी कामयाबी के रूप में अवश्य मिलेगा। उन्होंने त्याग की भावना विकसित करने की बात कहते हुए अपनी ओर से अभिरुचि केन्द्र भींयाड को एक सिलाई मशीन भेंट की।
अन्त में बच्चों ने अपने अनुभव साझा किये तथा आयोजनकर्ताओं द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
