सरदारशहर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल द्वारा अनील चिराणिया को चूरू जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व मंत्री एवं सरदारशहर विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार रिणवा, पराक्रम सिंह राठौड़, रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती संतोष मेघवाल, सादुलपुर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रा पूनिया तथा सरदारशहर के निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
अनिल चिरानिया ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाऊंगा तथा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में अनिल चिरानिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही नियुक्ति की खबर सामने आई, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अनिल चिरानिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनिल चिरानिया लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और अनुसूचित जाति मोर्चा के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाने में और गति मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय संगठन हित में है। अनिल चिरानिया की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है और आने वाले समय में संगठन को इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *