बलाई विकास समिति मनाएगी ज्योतिबा फुले की जयंती

चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के मोरीजा रोड स्थित सभा-भवन पर शनिवार को सुबह 11 बजे बलाई विकास समिति जयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में बैठक होगी। समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया व कोषाध्यक्ष नानगराम लूणीवाल ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके पश्चात 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह का अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *