बीकानेर। 2022 पीईटी भर्ती में राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ मुख्य भूमिका निभाते हुए।

2022 भर्ती शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण हेतु शिक्षा निदेशालय, बीकानेर पर आज दिनांक: 01 जून, 2026 को आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रवण बिश्नोई, प्रदेश महामंत्री नवदीप शर्मा, श्री गंगानगर जिला मंत्री विपिन मोदी, जूडो कोच डॉक्टर जसविंद्र बराड़,सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संजीव भारद्वाज और पदमपुर ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सिंह के नेतृत्व में 2022 भर्ती के शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के साथ भाग लिया। गौरतलब है कि पिछले 10- 12 दिनों से निदेशालय के सामने 2022 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों का स्थाईकरण के लिए धरना चल रहा है।

प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ लगातार पिछले 7-8 महीनों से शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के स्थाईकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठता आ रहा है। जयपुर, कोटा तथा हनुमानगढ़ सम्मेलन में सरकार के प्रतिनिधियों के सामने प्रमुख रूप से 2022 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के स्थाईकरण का मुद्दा रखा गया था।

प्रदेश भर के हजारों शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने निदेशालय का पूरे दिन घेराव किया और निदेशक सीताराम जाट को दिए ज्ञापन पर निदेशक महोदय द्वारा आगामी तीन दिवस में स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण आदेश करने का आश्वासन दिया। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि अगर आगामी तीन दिनों में स्थाईकरण आदेश नहीं हुए, तो इससे भी बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा।
प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि धरना प्रदर्शन में सचिन बिश्नोई,नरेश गोदारा निरवाना, समीद्र सिंह, प्रदीप बिश्नोई, जसवंत, दिनेश स्वामी, नीरज, सुरेश सींवर, कंचन, खुशीराम गुर्जर, करण सिंह पाली, महेंद्र बिश्नोई नागौर आदि शामिल थे।
