रतनगढ़। राजकीय श्री संचियालाल बैद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतनगढ़ में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान व्यवसायिक कौशल एवं दक्षता प्रर्दशनी का उदघाटन सहायक निदेशक गौरव फुलवारिया के सानिध्य में किया गया। प्रर्दशनी का आयोजन 12 जनवरी से 19 जनवरी तक समापन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार एसडीएम रतनगढ़ ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर कहा कि मेहनत बिना कुछ भी प्राप्त करना संभव नहीं है। मेहनत से ही सब कुछ प्राप्त किा जा सकता है। एसडीएम महोदय ने विभिन्न उदाहरणो व स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों को सफलता एवं उन्नती के रास्ते बताये।

इससे पूर्व संस्थान प्रभारी राजेन्द्र कमार रैगर द्वारा अतिथियों का माल्या अर्पण कर स्वागत किया एवं प्रर्दशनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रर्दशनी में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बनाये गये विभिन्न प्रकार के मॉडल काम में आने वाले हस्त औजार उपकरण व मशीनों का भी प्रर्दशन किया गया। इस अवसर पर संस्थान स्टाफ व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
