चितलवाना (अरविन्द डाभी)
पश्चिमी राजस्थान के सांचौर क्षेत्र में साहित्यिक के लिए प्रसिद्ध साहित्य मित्र समूह के संस्थापक भादरूणा निवासी अरविंद कालमा को उनके परिणय सूत्र में बंधने के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर उनके जीवन में समानता, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रेरणा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर साहित्य मित्र समूह के अध्यक्ष प्रकाश भारतीय मस्त अरणाय, संरक्षक कृष्ण पाल मेघ जोड़वास, शैलेष मेघवाल सामरानी, मास्टर भूताराम जाखल,अध्यापक डूंगर पारीक परावा, अध्यापक दयाराम धोरावत,मोहन मनुवेर राजस्थान पुलिस , वसन वणिया, भरत वणिया लुनियासर, भरत शाह आदरवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक,समाज के वरिष्ठजन एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने कालमा को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य बधाई और खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दी।
