
• जागो हुक्मरान न्यूज
सांचौर | एससी-एसटी वर्ग की जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आगामी जून माह में सांचौर मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों की प्रोविजनल सूची में अब तक कुल 33 प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है। ओपन शतरंज प्रतियोगिता में दो वर्ग प्रथम 20 वर्ष और दूसरा 20 वर्ष से ऊपर आयु के शतरंग खिलाड़ी भाग ले सकते हैं प्रतियोगिता “बेस्ट ऑफ थ्री” के आधार पर खेली जाएगी।

प्रतियोगिता की प्राइज मनी तय करने और आयोजन को अंतिम रूप देने हेतु 30 मई 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के मेघवाल समाज धर्मशाला में जिला अजाक एसोसिएशन सांचौर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्राइज मनी, भामाशाह सहयोग,कोर टीम गठन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।
संगठन के सचिव बाबूलाल पारेंगी (रे.इं.) जाखल ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई को होने वाली बैठक में आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
रिपोर्ट: अरविंद डाभी
