सरदारशहर । 77 वे गणतंत्र दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित होने के बाद उपंखड अधिकारी रामकुमार वर्मा का कर्म भूमि सेवा संस्थान द्वारा अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कर्म भूमि सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुआ। सरदारशहर के वरिष्ठ अधिवक्ता, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष और कर्म भूमि सेवा संस्थान के अध्यक्ष माणकचंद भाटी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
अभिनंदन समारोह में माणकचंद भाटी (पूर्व अध्यक्ष, अभिभाषक संघ सरदारशहर एवं अध्यक्ष, कर्म भूमि सेवा संस्थान), नरेश भाटी (सचिव, अभिभाषक संघ), कालीचरण पारीक, संदीप भोजक, नितेश भोजक, राजू गहणोलिया, पंकज सैन, अमित मेहरा (एडवोकेट्स), एहसान खोखर, कर्म भूमि सेवा संस्थान के सचिव महेश पारीक एवं कोषाध्यक्ष संजय सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
