जयपुर।तृतीय श्रेणी संवर्ग के स्थानांतरण को लेकर 5 अगस्त से चल रहे धरने को राजस्थान के शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश संरक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू, तृतीय श्रेणी प्रतिनिधि विकास चौधरी के नेतृत्व में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि पिछले 13 सालों से तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण की राह देख रहे हैं। 2018 में स्थानांतरण हुए लेकिन उनके जिनकी नियुक्ति 2012 से पूर्व हुई थी। तबादले नहीं करने से तृतीय श्रेणी संवर्ग ने शिक्षा मंत्री की एक समिति का विरोध किया। सत्ता में आने से पहले भाजपा की घोषणा पत्र में भी पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाने तथा उसे लागू करने का वादा किया था।

प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि आज तृतीय श्रेणी संवर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। शिक्षा मंत्री तृतीय श्रेणी संवर्ग के खिलाफ जो अक्सर बयान देते रहते हैं उससे भी शिक्षकों में रोष देखने को मिला। प्रदेश भर से श्री सिद्धू के नेतृत्व में लगभग 50 शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया जिसमें रूपेंद्र कौर, मंजू जालौर, मंजू चौधरी जयपुर, चंदू राम,बनवारी लाल ,लालचंद, विजय, बहादुर गुर्जर अलवर, सुखजिंदर सिंह राजसमंद, गिर्राज मीणा सहित अनेक शारीरिक शिक्षक दूर दराज से शामिल हुए। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शारीरिक शिक्षक 5 में 6 अगस्त को देर रात तक धरना स्थल पर डटे रहे ।
