*A – Aadhar / पहचान**अनुच्छेद 5-11*जन्म लेते ही आपको भारतीय नागरिकता मिली। आप प्रजा नहीं, मालिक बने।*B – Barabari / बराबरी**अनुच्छेद 14, 15, 16, 17, 18*कानून के सामने सब बराबर। जाति, धर्म, लिंग पर भेदभाव नहीं। छुआछूत खत्म।*C – Chutkara / शोषण से छुटकारा**अनुच्छेद 23, 24*इंसानों की खरीद-बिक्री बंद। बेगार बंद। 14 साल से कम बच्चे से मजदूरी बंद।*D – Dharm / धर्म की आजादी**अनुच्छेद 25, 26, 27, 28*कोई भी धर्म मानो, या मत मानो। कोई जबरदस्ती नहीं।*E – Education / शिक्षा**अनुच्छेद 21A, 45*6 से 14 साल तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा। पढ़ाई भीख नहीं, हक है।*F – Freedom / स्वतंत्रता**अनुच्छेद 19, 20, 21, 22*बोलने, घूमने, रहने, काम करने की आजादी। बिना वजह पुलिस नहीं पकड़ सकती।*G – Garima / सम्मान से जीना**अनुच्छेद 21*जीने का अधिकार ही सबसे बड़ा अधिकार है। सम्मान से जीना, इलाज, साफ हवा-पानी सब इसी में है।*H – Hak / हक मांगने की ताकत**अनुच्छेद 32, 226*अधिकार छिना तो सीधे सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट जा सकते हो। बाबा साहब ने इसे संविधान की आत्मा कहा।*I – Insaf / न्याय**अनुच्छेद 38, 39*सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय। गरीब को भी न्याय मिलेगा।*J – Jankari / सूचना**अनुच्छेद 19(1)(a)*बोलने का हक, जानने का हक। सरकार से सवाल पूछ सकते हो।*K – Kanoon / कानून का राज**अनुच्छेद 13, 14*कानून से ऊपर कोई नहीं। प्रधानमंत्री भी नहीं।*L – Loktantra / लोकतंत्र**अनुच्छेद 324-329*सरकार आप चुनते हो। राजा का राज खत्म, जनता का राज शुरू।*M – Matdan / मतदान**अनुच्छेद 326*18 साल होते ही वोट का हक। एक आदमी, एक वोट, एक कीमत।*N – Niji Jeevan / निजी जिंदगी**अनुच्छेद 21*आपकी निजी जिंदगी में कोई ताक-झांक नहीं कर सकता। ये भी मौलिक अधिकार है।*O – Oonchai / आगे बढ़ने का मौका**अनुच्छेद 16, 15(4)*नौकरी, पढ़ाई में सबको बराबर मौका। पीछे रह गए लोगों को आरक्षण।*P – Parivaar / परिवार**अनुच्छेद 21*अपनी मर्जी से शादी, परिवार बनाने का हक।*Q – Quality / अच्छा जीवन**अनुच्छेद 47, 48A*साफ पानी, अच्छा खाना, स्वास्थ्य, साफ पर्यावरण – ये सब सरकार का कर्तव्य है।*R – Raksha / रक्षा**अनुच्छेद 46, 15(3)*दलित, आदिवासी, महिला, बच्चे, गरीब की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है।*S – Sanskriti / संस्कृति**अनुच्छेद 29, 30*अपनी भाषा, अपनी संस्कृति बचाने का हक। अल्पसंख्यक अपनी स्कूल चला सकते हैं।*T – Tolerance / सबका सम्मान**अनुच्छेद 25-30*सब धर्म, सब भाषा, सब संस्कृति का सम्मान। भारत धर्मनिरपेक्ष है।*U – Unity / एकता**अनुच्छेद 1, 51A*भारत एक है। अनेकता में एकता।*V – Vikas / विकास**अनुच्छेद 38, 39, 41*बुढ़ापे, बीमारी, बेरोजगारी में सरकार मदद करेगी।*W – Women / महिला अधिकार**अनुच्छेद 15(3), 39, 42*औरत को आदमी के बराबर हक। पंचायत में आरक्षण।*X – X-Factor / दुनिया में पहचान**अनुच्छेद 51*भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, शांति का संदेश देने वाला देश।*Y – Yuva / युवा शक्ति**अनुच्छेद 51A*युवाओं को वैज्ञानिक सोच रखने का कर्तव्य, देश को आगे बढ़ाने का मौका।*Z – Zindagi / जिंदगी**अनुच्छेद 21*जन्म से मौत तक सम्मान से जीने का हक। मौत के बाद भी सम्मान।— *जन्म से मौत तक -* *जन्म पर -* नागरिकता मिली, अनुच्छेद 5*बचपन में -* मुफ्त शिक्षा मिली, अनुच्छेद 21A, मजदूरी से बचाव, अनुच्छेद 24*जवानी में -* बोलने की आजादी मिली, अनुच्छेद 19, वोट मिला, अनुच्छेद 326*शादी-परिवार में -* अपनी मर्जी का हक मिला, अनुच्छेद 21, धर्म की आजादी, अनुच्छेद 25*मुसीबत में -* कोर्ट जाने का हक मिला, अनुच्छेद 32*बुढ़ापे में -* सम्मान और मदद का हक मिला, अनुच्छेद 41*बीमारी में -* इलाज का हक मिला, अनुच्छेद 21*मौत पर -* सम्मान से मरने का हक मिला, अनुच्छेद 21> *राजा के राज में इंसान प्रजा था।*> *संविधान के राज में इंसान मालिक है।* *संविधान ही आपका रक्षक है।* जय संविधान! जय भारत! जय विज्ञान! *

✍️हरिराम “मानव”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *