जयपुर। मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर द्वारा रविवार 6 सितंबर को द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कोजी होटल नियर भोजलावा पुलिया चोमू, जयपुर में किया जाएगा।

संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कंडेला ने बताया कि निर्धारित अवधि में इस सम्मान हेतु राज्य भर से प्राप्त 491 आवेदनों में से शिक्षा,पर्यावरण, भामाशाह प्रेरक एवं सामाजिक क्षेत्र में
उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजस्थान के 50 शिक्षक शिक्षकों का राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान 2026 सम्मान हेतु चयन किया गया
शिक्षा, खेलकूद, पर्यावरण,भामाशाह प्रेरक, विद्यालय विकास एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए शारीरिक शिक्षक अशोक आलडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूवां रतनगढ़ का चयन हुआ है ।
प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कंडेला ने बताया कि आलड़िया सरकारी सेवा में रहते हुए सरकारी विद्यालय विकास में अहम कड़ी का काम कर रहे हैं शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ना, समाज की प्रतिभाओं को तरासना, आगे लाना उनको रोजगार की ओर अग्रसर करना, सामाजिक बुराइयों को त्यागना, सामाजिक जागृति के कार्यक्रम करवाना जैसे अनेक कार्य किए हैं हमारी संस्था ऐसी शिक्षकों के सुनहरे भविष्य की मंगल कामना करती है।

