नागौर।समता सैनिक दल जिला शाखा डीडवाना -कुचामन के तत्वावधान में 10 मार्च 2026 को मकराना स्थित दल के कार्यालय में शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीमान ओमप्रकाश कांसोटिया प्रदेश महासचिव समता सैनिक दल राजस्थान थे।जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ सैनिक विकास बौद्ध की ।

कार्यक्रम का प्रारंभ बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं फूले दंपति के चित्र पर पुष्प एवं माला द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश कांसोटिया ने बताया कि जिस देश की शिक्षा प्रणाली उच्च कोटि की होती है उस देश का विकास बहुत तेज गति से होता है ।आज दुनिया भर में यह प्रमाणित हो चुका है कि शिक्षा हर एक नागरिक का संपूर्ण विकास करती है शिक्षा मनुष्य के विचारों से लेकर उसकी संपूर्ण जीवन शैली को प्रतिबिंबित व प्रभावित करती है ।

यदि भारत को बहुत तेजी से विकास करना है तो उसे अपनी शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होगा इस बात का जिक्र आज हम इसलिए कर रहे हैं कि आज देश की पहली महिला शिक्षका सावित्रीबाई फुले के योगदान को जिस तरह से याद करना चाहिए, वैसे नहीं किया जाता है ।कांसोटिया ने आगे बताया कि 19 में सदी में जब देश में राजनीतिक गुलामी के साथ-साथ सामाजिक गुलामी का दौर था, तब सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के महत्व को जाना ,समझा और महिलाओं की आजादी की नए द्वार खोलकर उसमें नहीं चेतना जगाई। सावित्रीबाई फुले अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर स्त्री के अधिकार एवं शिक्षा के क्षेत्र में असंख्य विद्यालय खोले ।बाल विवाह के विरुद्ध आंदोलन किया, सती प्रथा का पुर- जोर विरोध किया ,जातिवाद छुआछूत ,असमानता का विरोध किया। शराब के विरोध में आंदोलन किया ।पाखंड , ढोंग,आडंबर का विरोध किया ।महान लेखिका, महान् समाज सुधारक, प्रसिद्ध समाज सेविका, देश की पहली शिक्षिका ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किया है ।वरिष्ठ सैनिक विकास बौद्ध ने बताया कि वर्ष 1897 में लोग प्लेग फैलने के दौरान सावित्रीबाई फुले ने पुणे में एक अस्पताल खोला और उसमें अश्पृश्य माने जाने वाले लोगों का इलाज भी किया हालांकि इस दौरान वह स्वयं फ्लैग से पीड़ित हो गई और इस वर्ष 10 मार्च 1897 को उसका निधन हो गया ।आज के कार्यक्रम में विजय मेघवाल ,श्याम सुंदर, सिद्धांत सिंह ,अजीत नायक ,कृष्ण नायक, संदीप वाल्मीकि ,दीपक मेंंघवाल, लकी नायक, चतुर्भुज ,गौतम नायक ,योगेश् वाल्मीकि, जसवंत नायक, हरिराम, मनीष मेघवाल ,सुमित गवारिया ,तेजपाल गुर्जर, गीता नायक, विजय सिंह मोहित नायक सुमन माधुरी नायक, जीविका ,निहारिका के अलावा कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।
