रतनगढ़ । सेहला की सेठ प्रेमसुख लोहिया रा.उ.मा.विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश रणवा, शिक्षिका ललिता स्वामी और उनके शिष्य उप प्राचार्य लाल चंद मीणा ने मिलकर एक ट्यूबवैल का निर्माण कर बच्चों को मीठे पानी की सौगात दी।
एक ट्यूबवैल विद्यालय के नाम मुहिम के प्रेरणा स्त्रोत उप प्राचार्य लाल चंद मीणा ने बताया कि हर एक शिक्षक को अपने विद्यालय के भौतिक संसाधनों के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए जो समाज के लिए प्रेरणादायक रहता है।
संस्था प्रधान विनोद कुमार जांगिड़ ने भामाशाह शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुस्ताक ख़ान, रणजीत खोथ, बाबूलाल रोलण, ओम प्रकाश रणवा, ललिता स्वामी,धर्मेन्द्र कस्वां, वकार यूनुस खान, नानू राम मेघवाल, पार्वती मीणा आदि उपस्थित रहे।
