छात्रावास कार्य को आगे बढ़ाने पर बनाई योजना

• जागो हुक्मरान न्यूज
छिपाबड़ोद | राष्ट्रीय मेघवाल परिषद तहसील छिपाबड़ोद के पदाधिकारियों की मासिक बैठक मेघवाल छात्रावास में आयोजित की गई! बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष माँगीलाल मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि बारां जिला प्रभारी संजय मेघवाल ने संबोधित किया। बैठक में पधारे परिषद के संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष नन्दलाल केसरी को आगामी तीन वर्ष के लिए जिम्मेदारी मिलने पर तहसील के पदाधिकारियों द्वारा तिलक, अक्षत, माला पहनाकर तथा साफा बंधन करके, बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की तस्वीर भेट करके गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुये केसरी ने कहा कि छिपाबड़ोद में राष्ट्रीय मेघवाल परिषद का केंद्रीय कार्यालय बनना हम सभी के लिए गौरव की बात हैं। कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प करने वाले तथा समाज को संगठित करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर सभी जिलों में तथा प्रदेश में नवीन कार्यकारिणी शीघ्र ही बनाई जायेगी। जिला प्रभारी संजय मेघवाल ने कहा कि हम सभी को मिलकर तन, मन, धन से छात्रावास निर्माण कार्य में सहयोग करना हैं ताकि यह शिक्षा, जागृति, एकता का मुख्य केंद्र बन सके। शिक्षा से ही व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास सम्भव हैं।

तहसील अध्यक्ष मागीलाल मेघवाल ने सभी से सामाजिक कार्य के लिए अमूल्य समय निकालने पर जोर दिया गया। बैठक में परिषद के बारां जिला प्रभारी संजय मेघवाल, तहसील अध्यक्ष माँगीलाल मेघवाल, संरक्षक जमनालाल मेघवाल पूर्व सरपंच, उपाध्यक्ष सोहन मेघवाल, उपाध्यक्ष धनराज मेघवाल, संस्कृति प्रभारी भूरालाल मेघवाल, वरिष्ठ अध्यापक गुरुदयाल मेघवाल, समाजसेवी गिरिराज मेघवाल तथा रामरतन मेघवाल सहित ने भाग लिया। आभार उपाध्यक्ष धनराज मेघवाल ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट: अरविंद डाभी
