जयपुर । मिशन जय भीम राजस्थान का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन व धम्म गोष्ठी सम्पन्न 21 जून 2026 रविवार को संस्था का कार्यक्रम नालंदा फाऊंडेशन मरूधरा परिसर मे आयोजित हुआ ।

सानिध्य भिख्खु प्रज्ञा सागर हनुमान गढ का रहा । जिंहोने त्रिशरण पंचशील के बाद बाबा साहब के बौद्धमय भारत बनाने पर धम्म देशना दी ।

प्रथम सत्र मे मिशन जय भीम द्वारा कार्यकर्ताओ को ग्रास रुट तक काम करना , एक दिशा करने तथा संगठन विस्तार करने , सविधान संतक्षण तथा जाति तोड़ो समाज जोडो पर विस्तृत चर्चा की जिसमे सर्वप्रथम एड रघुनाथ बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष ने संस्था के उद्देश्य व दिशा निर्देश बताए , फिर जगदीश बौद्ध अलवर , भैरुलाल नामा जोधपुर संभाग अध्यक्ष व उपाध्यक्ष , रामचरण बौद्ध सवाईमाधोपुर, लक्की कोहिनूर , चिंरजीलाल बौद्ध , नारायणलाल जी जिलाध्यक्ष सिरोही , आदि ने विचार रखे ।



द्वितीय सत्र मुख्य समारोह लंच के बाद धम्म गोष्ठी के रुप मे हुआ जिसकी अध्यक्षता मदनलाल दूदवाल अध्यक्ष नालंदा फाऊंडेशन मरूधरा ने की । मुख्य अतिथि बीपी निगम राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन जय भीम व पूर्व महा प्रबंधक डीटीसी ने कहा कि बौद्ध समाज निर्माण की पहल स्वय से करनी होगी जिसके लिए क्रियान्वयन भी करना होगा ,जातियो को तोडना होगा । विशिष्ट अतिथि एन पी निशांत उपाध्यक्ष मिशन जय भीम ,व एडवोकेट जे पी बुद्धप्रिय बुलंदशहर थे जिन्होने कहा कि युवा व महिलाओं को भागीदारी दे , संस्कार स्थापित करे । अन्य वक्ताओ मे नंद लाल बौद्ध वरिष्ठ उपाध्यक्ष , एड मुंशीराम नागरवाल ,सचिन सांवरिया , रामदेव बौद्ध , डी एस बौद्ध ,जयपुर जिलाध्यक्ष पवन बौद्ध थे । भंते प्रज्ञा सागर का सानिध्य , सब्बे सत्ता के साथ मध्यम मार्ग पर चलने तथा बाबा साहब के पदचिन्हो पर चलने से बौद्ध समाज का निर्माण होगा । प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए जगदीश बौद्ध पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अलवर को प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया व भैरुलाल नामा को प्रदेश उपाध्यक्ष , पवन बौद्ध जिलाध्यक्ष जयपुर , नारायण लाल परमार को जिलाध्यक्ष सिरोही , राजू लाल बौद्ध नागौर , डी एस खवासपुरा जिलाध्यक्ष जोधपुर सहित पुराने पदाधिकारी को पुनः नियुक्ति पत्र प्रदान किया । मंच संचालन एड रघुनाथ बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष ने किया व स्वागत भाषण मे बौद्ध समाज का निर्माण व चुनोतिया पर कानूनी पहलू बताया ।
