भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर द्वारा भियाड़ में चल रहे अभिरुचि शिविर में महिला समूह द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।


शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल ने बताया कि आज का ध्वजारोहण महिला हरजस समूह भिंयाड़ की मुखिया अमृतादेवी ने किया तथा पूरा समूह उपस्थित रहा। शिविर में प्रशिक्षण ले रही गाइड बहिनों ने स्कार्फ पहनाकर समूह के सभी सदस्यों का बहुमान किया । साथ ही बच्चों ने उनके सम्मान में वेलकम सोंग प्रस्तुत किया। सभी महिलाओं ने बच्चों को मोली व तिलक लगाकर प्रेम भाव दिया । समूह के द्वारा केले बाँटे गये तथा मातृशक्ति ने अपने हाथों से अपनी ओर से दिये गए भोज को परोसा ।
इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक मुकनाराम परिहार द्वारा जूस ,पवनी चौधरी व तुलछाराम भूंकर ने केले बांटकर अपनी सेवाएँ दी। इससे पूर्व शिविर संचालक ने शिविर संबंधी संक्षिप्त जानकारी दी । अन्त में पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *