अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हैं आज।
ढेर सारी शुभकामनाएं देवे कविराज।।
महिलाएं हैं देश की शान।
आओ इनका करें सम्मान।।
इन्होने बनाया था देश महान।
आज महिला चलें सीना तान।।
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई।
कल्पना चावला खुशी लाई।।
देखो स्वर्गीय इंदिरा गांधी।
भारत में आजादी की आंधी।।
कितना बढ़िया चलाया राज।
महिलाओं पर भारत का ताज।।
पुरुषों से महिलाएं नहीं है कम।
देखो महिलाओं में कितना दम।।
आज सेना में पायलट बन रहीं।
देखो महिलाएं सेवाएं दे रही।।
पुरुषों के साथ खड़ी है आज।
महिलाओं की बचाओ लाज।।
50 प्रतिशत इनका आरक्षण।
महिलाओं का करना संरक्षण।।
महिला के बिना अधुरा समाज।
समस्या का समाधान करें राज।।
महिला है उपज की खान।
महिलाओं का रखना मान।।
इनके ऊपर नहीं करें अत्याचार।
कहवे बामणियो साहित्यकार।।
हत्या,लुट बलात्कार करों बंद।
मत लेना कोई आफ्त फंद।।
कई महिलाओं ने किया कमाल।
आज देश में मचा रही है धमाल।।
महिला बिना समाज कहां।
जिधर देखो महिला वहां।।
हर क्षेत्र में महिला साथ खड़ी।
महिला के नोकरी की लगी झड़ी।।
पचास प्रतिशत आरक्षण मिला।
आज महिलाओं का चेहरा खिला।।
महिला दिवस आया आज।
महिलाओं की बचाएं लाज।।
कविता लिखी बामणिये कवि।
महिलाओं की मत बिगाड़े छवि।।
रचनाकार
झंवताराम बामणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *