सांचौर । अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर की बैठक नरेश पातलिया की अध्यक्षता में भील समाज धर्मशाला में आयोजित हुई ।

बैठक में 14 अप्रेल 2026 को भारतरत्न, संविधान निर्माता, गरीबों एवं पिछड़ों के मसीहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने पर चर्चा की गयी ।
सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने जानकारी दी कि इस बैठक में सम्पूर्ण तैयारियों का जायजा लिया गया । जिसमें भव्य वाहन रैली, समारोह कार्यक्रम के लिए प्रसार-प्रचार, रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजन, भामाशाहों को प्रेरित करने, मेहमानों के नामों को अंतिम रूप देने, सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने तथा शैक्षिक उन्नयन व समाज सुधार हेतु चर्चा की गई ।
अध्यक्ष नरेश पातलिया ने बताया कि सभी जाति-वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कर चार दिवसीय कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सकता है ।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद खोरवाल , उपाध्यक्ष अंबालाल रानुआ, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार परमार, रूपा राम परमार, पूर्व चैयरमेन प्रतिनिधि बंशीलाल खोरवाल, संजय कालमा, अरविन्द खोरवाल, कमलेश मूलनिवासी, सुरेश कुमार थोबाऊ, विक्रम कुमार थोबाऊ, महेंद्र कुमार वरनवा, हीरा राम टीटोप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
