बाड़मेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमर सिंह की ढाणी में प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान आज विद्यालय के पूर्व छात्र रहे नव चयनित राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (RAS) गंगाराम गोदारा व उनके माता -पिता का विद्यालय परिवार की ओर से साफा व फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मीडिया का भी सम्मान और बहुमान किया गया। इस मौके पर आरएएस अधिकारी गंगाराम गोदारा ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मोबाइल से दूरी बनाए रखने व परिवार में बुजुर्गों के साथ समय बिताने और विद्यार्थियों से निरंतर संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण बताया।

इससे बच्चों में सकारात्मक सोच और प्रेरणा विकसित होती है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक होती है।
ईमानदारी और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
साथ ही विद्यालय संस्था प्रधान वेदाराम ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर नवचयनित RAS गंगाराम के पिताजी रामाराम गोदारा, ताऊ हीराराम गोदारा, ग्राम पंचायत रातड़ी के उप सरपंच गिरधारीराम मईया, खेत सिंह राठौड़, रामलाल गोदारा विद्यालय के संस्थापक प्रधान वेदाराम, ओमाराम माईया व समस्त विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शिव बाड़मेर से पत्रकार मूलाराम चौधरी की रिपोर्ट
