सांचौर । शहर में 14 अप्रैल को अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश पातलिया ने बताया कि महंत गणेशनाथ महाराज व पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने अम्बेडकर स्मारक पंचायत समिति सांचौर से भव्य रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में हजारों की तादाद में अम्बेडकर प्रेमियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।


रेली शहर के मुख्य मार्ग हाड़ेचा बस स्टैंड , विवेकानंद चौक, मुख्य बाजार , चार रास्ता होते हुए अमृतादेवी सर्किल होते हुए अम्बेडकर उद्यान पहुंची।

उसके तुरंत बाद मुख्य समारोह का आयोजन साँचौर नगर के बी.ढाणी स्थित अम्बेडकर उद्यान में सम्पन्न हुआ । संविधान निर्माता, नारी उद्धारक,महामानव भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर वाहन रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें अम्बेडकर प्रेमी बुद्धिजीवी नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों व अधिकारियों ने सज-धजकर भाग लिया ।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद देवजी पटेल ने बाबा साहब के विचारों व संविधान के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
सभा की अध्यक्षता करते हुए ADTO नानजीराम गुलसर ने शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम प्राप्त करने के लिए उत्तरोत्तर आगे बढ़ना चाहिए ।
विशिष्ट अतिथि सुखराम विश्नोई ने भेद-भाव व जातिवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सभी को एक जाजम पर आने के लिए दो कदम आगे बढ़ना होगा । प्रशिक्षु RPS रवि कुमार मीणा ने अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार की पैरवी पीड़ित समाज के व्यक्तियों द्वारा ही की जाने व आत्म सम्मान के साथ बराबरी से जीने की बात कही।
पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान में संविधान को सुरक्षित रखने के लिए सभी वर्गों को संगठित होकर काम करना होगा । पोपटलाल धोरावत Acbeeo ने वर्तमान समय की समस्याओं को पहचान कर उसके समाधान की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समस्त भामाशाहों का अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष नरेश पातलिया ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में सेवा समिति विश्वास करती है,जो बाबा साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने में प्रयासरत है । वहीं,कार्यक्रम को भव्य अनुशासित रैली के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर केशाराम मेहरा पूर्व प्रदेशाध्क्ष प्र.शि.स., नारायणलाल अस्सिटेंट प्रोफेसर, अंबाराम पंचाल, भेराराम मांजू प्रदेशाध्यक्ष प्र.शि.सं., बीरबल राम पूनिया, अमराराम माली, भंवरलाल खांभु मेघवाल समाज अध्यक्ष, प्रवीण राणा अध्यक्ष भील समाज, भेराराम परमार, हितेश बाजक ,पहाड़ाराम,मोतीराम गर्ग,मुकेश गर्ग, पारसाराम राणा, खीमाराम रैगर,जयकिशन चौहान मसराराम गर्ग समाज अध्यक्ष, नेमीचंद खोरवाल , बाबूलाल चितारा, लखमाराम सोलंकी वाल्मीकि समाज अध्यक्ष, अली मोहम्मद , पूराराम पारीक, जेताराम परमार, जितेंद्र परमार, रायमल रानुआ,मनीष धोरल, करण खोरवाल, रमेशकुमार जाटोल, विरधाराम गोयल, अंबाराम रानुआ,मनोहरदान चारण, हरिराम खिलेरी, जवराराम गोयल, मेवाराम बाजक, रमेशकुमार धोरावत, गणपतलाल धारावत, बाबूलाल पारेगी, रमेशकुमार खानवत, कमलेश मूलनिवासी, विक्रम प्रसाद गवारिया, मोटाराम मेघवाल, केसाराम मनुवर,मेवाराम बाजक , ठाकरा राम हेमागुड़ा, मोहनलाल,जयंतीलाल धोरावत,श्रवणकुमार गवारिया, जयकिशन भील, पारसाराम राणा, पारसमल राणा, शांतिलाल राणा, हेमराज भील, प्रकाशचंद्र जीनगर, श्रवण सोलंकी, अमृतलाल सोलंकी, अशोक पारीक, प्रवीण बौद्ध,घेवर बौद्ध सहित हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *