जैसलमेर l जिले की ग्राम पंचायत पारेवर मुख्यालय स्थित नागवंशी कॉलोनी भीम सदन प्रांगण में मंगलवार शाम को महान समाज सुधारक एवं शिक्षा की अग्रदूत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अम्बेडकर जन कल्याण एवं ग्राम विकास संस्थान, पारेवर द्वारा किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित जनसमूह द्वारा सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण करने के साथ हुई। वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन को नमन करते हुए समाज में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को याद किया। जानकारी के मुताबिक मनोहर लाल राठौड़ ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए भारत मुक्ति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी शिवदानाराम राठौड़ ने सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता और समानता की अलख जगाई। इस अवसर पर दुर्गा शिशु शिक्षण विद्यालय के प्रधानाध्यापक अचलाराम राठौड़ , अध्यापक पूनमाराम राठौड़ , व्याख्याता लीलाधर राठौड़ तथा एएसआई लालूराम राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला शक्ति के रूप में केकू देवी, मरेमी देवी, गुजर देवी, लहरी देवी, हसीना सहित हुकमाराम, वासू राठौड़, चिरंजीवी, छत्रपाल, रितेश, समीर, सुनील, रितपाल तथा अन्य कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए सावित्रीबाई फुले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *