चौमूं। आदर्श समाज समिति इंडिया (रजि.) (राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान) सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं (राजस्थान) द्वारा जारी चयन सूची में इस वर्ष का ‘गॉंधी सेवा रत्न अवार्ड-2026’ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया को प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह सम्मान आगामी 1 सितंबर 2026 को श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा।


समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि समारोह में देशभर से साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि जयपुर जिले के चौमूं तहसील के ग्राम टांकरड़ा निवासी सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया को यह सम्मान उनको पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है। चयन समिति ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाला बताया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यकार, शिक्षाविद, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आपकों बता दें कि हरसोलिया ने ग्लोबल लिडरशिप अवार्ड-2026, मदर टैरेसा समर्पण समाज गौरव-2025 अवार्ड, राष्ट्रीय हित ब्रांड एंबेसडर सम्मान-2025, गांधी शांति पुरस्कार-2025, डॉ. अंबेडकर राजस्थान सेवा सम्मान-2025, राज्य स्तरीय अंबेडकर रत्न सम्मान-2025, डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान-2024, उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान, भामाशाह सम्मान, सामाजिक सम्मान सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। हरसोलिया के सम्मान की घोषणा के बाद क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *