ब्यावर ।जिले के जैतारण कस्बे मे डाँ अम्बेडकर बुद्ध विहार में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये बौद्ध अनुयायियों की उपस्थित दो सत्रों में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कुसुम मेघवाल वरिष्ठ लेखिका उदयपुर, अध्यक्षता टेक चन्द राहुल, अतिथि के रूप में सचिन सर्वटे पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग राजस्थान सरकार एवं एच आर गोयल पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोधपुर उपस्थिति रहे।

प्रातः कालीन सत्र में डाँ अम्बेडकर मिशन मै हमारा दायित्व विषय पर विचार विमर्श हुआ। चर्चा में टेकचन्द राहुल, सचिन सर्वटे, पी एम बौद्ध, डॉ कुसुम मेघवाल, एच आर गोयल, तगाराम खती बाडमेर आदि वक्ताओं ने बाबा साहेब की विचारधारा को जन जन तक पंहुंचाने में पढे लिखे लोगों की भूमिका पर अपने सुझाव दिये ।

साथ ही बौद्ध विहार के संस्थापक सोहनलाल सिघारिया द्वारा सीमिति साधनों से विहार के निर्माण एवं योगदान की भूरी -भूरी प्रशंसा की ।

द्वितीय सत्र में विहार में योगदान करने वाले भामाशाहों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अन्त में बौद्ध विहार के संस्थापक सोहनलाल सिघारिया द्वारा बाबा साहब के कारवे को आगे बढ़ाने एवं शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील के साथ सभी को धन्यवाद दिया।
बाहर से आये समस्त आगन्तुक मेहमानों के लिए सिघारिया परिवार द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई ।
तगाराम खती जिलाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल परिषद बाड़मेर ने बताया।
