चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। जालसू ग्राम पंचायत में स्थित मुकन्दपुरा-द्वितीय में बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं के उपाध्यक्ष कालूराम सामरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी 8 मार्च महिला दिवस पर समिति द्वारा बलाई समाज सभा-भवन पर होने वाले महिलाओं का सम्मान समारोह को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई।


समिति के उपकोषाध्यक्ष नानगराम लुनिवाल ने बताया कि समिति द्वारा 8 मार्च को महिला दिवस पर होने वाले महिलाओं का सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन कौशल्या देवी के नेतृत्व में किया गया।
समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं समारोह में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान कमली देवी, राधा देवी, प्रिया देवी, लक्ष्मी देवी, श्रवणी देवी, सीमा, सुनीता, बिदामी, तूफान मल बरवड़, रामसहाय लाखीवाल, हनुमान सहाय बरवड़, लक्ष्मण, कृष्ण, मायूस, आशीष, कार्तिक, साहिल, दिव्यांशी, सिद्धार्थ, लक्ष्य, रवि, महेंद्र, कानाराम, बाबूलाल, शंकरलाल, चौथमल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *