जयपुर । जयपुर की रहने वाली अभिनेत्री आकांक्षा यादव की हिंदी फीचर फिल्म ‘बेघर’ इन दिनों सुर्खियों में है। असम के फिल्ममेकर कंगकन बोरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ओटीटी और थिएटर पर जगह न मिलने के बाद उन्होंने सीधे दर्शकों तक पहुँचाने का फैसला किया।

मुंबई में अपनी हिंदी फीचर फिल्म ‘बेघर’ बनाने के बाद कंगकन बोरा ने आखिरकार 30 सितंबर 2026 को अपनी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज कर दी, जहाँ महज 11 दिनों में फिल्म ने 1 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया और लोगों का ध्यान खींचा।

फिल्म में लीड रोल में जयपुर की आकांक्षा यादव हैं, जिनकी अदाकारी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा जा रहा है।

अब कंगकन अपनी फिल्म को लोगों तक पहुँचाने के लिए मोटरसाइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं। उनका संदेश साफ है — _अगर फिल्म इंडस्ट्री फिल्म को दर्शकों तक नहीं पहुँचाती, तो फिल्ममेकर खुद दर्शकों तक पहुँचेगा।
कंगकन की यह पहल उन सभी स्वतंत्र कलाकारों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। अब उनकी उम्मीद देश की जनता से है कि वह उनकी फिल्म को देखें, साझा करें और स्वतंत्र भारतीय सिनेमा का समर्थन करें।

एक फिल्म, एक बाइक और पूरे भारत तक अपनी फिल्म की कहानी पहुँचाने का जुनून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *