
• जागो हुक्मरान न्यूज
जालौर | प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन जालौर की बैठक नोबल वेल फेयर स्कूल में जिलाध्यक्ष दलाभाई राव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 16 फरवरी को प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में जालोर जिले से आधिकाधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों का मनोनयन किया गया जिसमें जालोर से जितेन्द्र कुमार परमार, आहोर से पोपटलाल हंस, सायला से ओमप्रकाश जीनगर, बागोड़ा से सांवलाराम मनोहर, भीनमाल से शिवलाल सोलंकी , रानीवाड़ा से प्रभुराम वणिका, जसवंतपुरा से कालराम पहाड़िया, सांचौर से बाबूलाल पारंगी,चितलवाना से कानाराम परिहार मनोनीत किए गए।
बैठक में महामंत्री रमेश कुमार गहलोत, करताराम बामणिया, लकमाराम भाटी, मिश्रीमल गर्ग, अंशुबाला, रघुवीर सिंह चारन, हेमाराम दहिया, अन्नाराम डाबी, चुन्नीलाल, छगनलाल गर्ग, ओमराम सोनल, चिमनाराम लुकड़ , चेलाराम सोलंकी, हिमताराम जेपावत, कालाराम पहाड़िया, फूलाराम सिंघल मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अरविंद डाभी
